उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मजालता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर आधारित संवादात्मक कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का प्रसारण कॉलेज परिसर में देखा। प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी शर्मा ने छात्रों में तनावमुक्त शिक्षा और सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के प्रयास के महत्व पर बल दिया। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षाओं को बोझ के बजाय सीखने के अनुभव के रूप में लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर चंद्र मोहन, कमलजीत, नरेश कुमार, दलीप, सुरेश सिंह, सुनील सिंह और हरविंदर कौर सहित संकाय सदस्यों ने भाग लिया। संवाद