फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह भड़की गुस्से की आग

Wed, 16 Dec 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़/भ्ाद्रवाह
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में आग लगाने की खबर फैलते ही पूरे चिनाब रिजन में गुस्से की आग धधक उठी। किश्तवाड़ में जहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। वहीं डोडा और भ्ाद्रवाह में हिंदू संगठनों के लोगों ने बाजार बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


किश्तवाड़ में सनातन धर्म सभा के जिला पप्रधान सुरेंद्र सैन सहित अनेक सदस्य मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। इस दौरान जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान, एसएसपी संदीप वजीर आदि सुबह ही पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

छात्रू, मुगलनैदान, डेढपेठ, संगमबती, कुडिया और भंडारकूट में सड़कों पर लोगों ने प्रदर्शन किया। किश्तवाड़ शहर में भी कई जगह टायर फूंक कर लोगों ने बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन शरारती तत्वों को बेनकाब किया जाए, जिन्होंने माहौल को बिगाड़ने का काम किया।
विज्ञापन


डोडा में सनातन धर्म सभा के प्रध्ाान गजे सिंह राणा ने डोडा बंद का अह्वान करते हुए विरोध जताया। उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ में पहले भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगांे को निशाना बनाया जाता रहा है। इस घटना की गंभ्ाारता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

वहीं डोडा के विधायक शक्तिराज परिहार ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और इस वारदात को कायरतापूर्ण हरकत बताया। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस बीच भद्रवाह में विश्व हिंदू परिषद के प्रध्ाान सतीश चंद्र कोतवाल की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने सेरी बाजार को बंद कर प्रदर्शन किया इस घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें