फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी के बाद भी बिरमा नाले को पार कर रही यात्रियों से भरी बस तेज धार में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बिरमा पुल के क्षतिग्रस्त होने से जहां यातायात प्रभावित हो गया है। वहीं, लोग जान जोखिम में डाल कर नाले को पार कर रहे हैं। रविवार को यात्रियों से भरी बस नाले को पार करते हुए बहाव में फंस गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने सकुशल यात्रियों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

बिरमा पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोग नदी के बीच से होकर इसे पार कर रहें हैं। इस बीच कुछ वाहन चालक भी अपने वाहनों को इसी रास्ते से नदी पार करवाने का जोखिम उठा रहे हैं। रविवार को यात्रियों से भरी एक बस उफनते नाले को पार करते समय तेज धारा में फंस कर बहने लगी और कुछ ही दूरी पर एक जाकर फंस गई। वीरवार को पंजाबू नाम के एक व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत हो गई थी। प्रशासन की ओर से नाले को पार करने में पाबंदी लगाई है, लेकिन लोग चोरी छिपे जान जोखिम में डाल कर नाले को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें