संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक की।
ईआरओ 49 एसी-किश्तवाड़ पवन कोतवाल (एडीसी), ईआरओ 48-इंदरवाल विधानसभा क्षेत्र इदरीस लोन (एसीआर) और ईआरओ 50-पाडर नागसेनी विधानसभा क्षेत्र डॉ. अमित कुमार (एसडीएम) ने बैठक में मतदाता सूचियों, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण, ईपीआईसी में सुधार और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की भूमिका से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इन प्रमुख मुद्दों पर विचार और चिंताएं व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया। ईआरओ ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी भी चिंता को दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बैठक में चुनाव एनटी अंग्रेज सिंह, चुनाव सेल के अधिकारी और राजनीतिक दलों के विभिन्न प्रतिनिधि शामिल हुए।