फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के बाद ही पटनीटॉप में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कोरोना संकट के बीच पटनीटॉप में प्रवेश के लिए जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही चिनैनी पास पटनीटॉप मार्ग पर शनिवार को कोरोना जांच शिविर लगा कर सैलानियों की जांच की गई।
विज्ञापन

चिनैनी-पटनीटाप मार्ग पर एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर, थाना प्रभारी चरणजीत सिंह, नायब तहसीलदार बलबंत सिंह ने नाका लगाया था। इस दौराना पटनीटॉप जाने वाले वाहनों को रोक कर पहले कोरोना जांच करवाने के निर्देश दिए। कुछ लोग कोरोना जांच करवाकर पटनीटॉप की ओर रवाना हो गए। वहीं, अन्य सुद्धमहादेव और मानतलाई की ओर निकल गए। इसके साथ ही होटल में बुकिंग होने वालों को ही आगे जाने दिया गया। गौरतलब है कि पटनीटॉप में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू में लोगों की बढ़ती आमद को देखते हुए प्रशासन ने कोरोना टेस्टिंग करवाने का फैसला किया है। एसडीएम अब्दुल सत्तार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें