जम्मू/श्रीनगर। जलशक्ति, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा कि विकास कार्याें के लिए जारी बजट लैप्स नहीं होना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को सभी मदों के तहत व्यय बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जोर दिया कि आवंटन और कार्यों का क्रियान्वयन बाधित न हो, इसके लिए समयबद्ध और तेजी से टेंडर प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है।
मंत्री जावेद राणा ने यह आदेश श्रीनगर में एक समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने तीनों विभागों में विभिन्न योजनाओं के तहत जारी निधियों की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने कहा, विभागों के पास उपलब्ध बजट धरातल पर दिखाई देने वाले विकास कार्यों में परिवर्तित होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, नई योजनाओं की स्थिति प्रस्तुत करने और उन्हें बिना किसी देरी के क्रियान्वयन के लिए शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो