चिनैनी। कस्बे में अतिक्रमण पर प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा। इसको लेकर सोमवार को नगर पालिका ने मुनादी कर लोगों को सूचित किया, और दुकानों से बाहर तक रखे सामान को सीमा तक रखने की हिदायत दी। कहा गया कि दुकानदार सामान दुकानों के बाहर न लगाएं, लोग गाड़ियों को बेतरतीब न लगाएं और रेत बजरी को सड़कों पर न डलवाएं। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। नपा के ईओ अमित चौधरी ने कहा कि लोगों को सूचित किया गया है। अब जल्द ही अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद