उधमपुर। नगर परिषद की शहर में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई लगातार जारी है। वीरवार को तीसरे दिन टीम ने एमएच चौक में 10 के करीब बिना लाइसेंस काराेबार करने पर रेहड़ियां और खोखे हटाए। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया लेकिन विभागीय टीम बिना किसी रुकावट के कार्रवाई करती रही। सीईओ सद्दाम हुसैन ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।