फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धार राेड पर पीला पंजा चलाया, 20 ढांचे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुधवार को धार राेड पर पीला पंजा चलाया। वीनस चौक से कल्लर सब्जी मंडी के बीच 20 ढांचे हटाए गए, जिनमें खोखे और रेहड़ियां शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

अभियान सीईओ सद्दाम हुसैन के नेतृत्व और ट्रैफिक पुलिस की देखरेख में शुरू हुआ। जेसीबी के साथ टीम ने सबसे पहले वीनस चौक से कल्लर सब्जी मंडी तक कार्रवाई की। मौके पर भीड़ जमा हो गई और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कब्जाधारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना है कि वह इसी कारोबार से परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। लाइसेंस न होने के कारण कारोबार को खत्म कर दिया। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त रुख अपनाया। पुलिस द्वारा कुछ वाहनों को जब्त किया गया और घोषणा की गई कि सड़क किनारे वाहन न लगाएं, नहीं तो कार्रवाई की जाएघी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान बिना लाइसेंस के रेहड़ियों और खोखों को हटाया गया। शहर को जाम मुक्त रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें