फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कर्मचारियों ने ली ईमानदारी की शपथ

Wed, 28 Oct 2026 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम, भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत स्वास्थ्य विभाग डोडा की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, पीएचसी असर और सीएचसी ठाठरी सहित जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में सत्यनिष्ठा शपथ समारोह आयोजित किए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में हुए इन कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने आधिकारिक दायित्वों का पालन पूरी निष्पक्षता से करने और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में नैतिक आचरण को प्राथमिकता देते हुए भ्रष्टाचार से दूर रहने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण स्थापित करना है, ताकि आम जनता को निष्पक्ष और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें