फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी के सीएफसी में आईसीडीएस विभाग की ओर से सोमवार को प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चिनैनी ब्लाॅक के 280 सेंटर के वर्कर्स को तीन भागों में बांटा गया। उन्हें हर दिन प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनका क्या कार्य है, उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण शिविर के दौरान डीपीओ सुभाष डोगरा मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कई जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही नई शिक्षा नीति के बारे में भी बताया जाएगा। इस मौके पर बताया गया कि नई शिक्षा नीति को दो भागों में बांटा गया है। इसमें 0 से 3 साल और 3 से 6 साल शामिल हैं। बच्चों को किस तरह की गतिविधियां करवानी हैं और कौन सी पढ़ाई और किस तरह की करवानी है, उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर सीडीपीओ संजीव शर्मा, सीनियर सुपरवाइजर यशपाल और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें