फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा पर जोर, अधिकारियों को कड़े निर्देश

Wed, 28 Oct 2026 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीईओ डोडा ने दसवीं की परीक्षाओं का लिया जायजा, कई स्कूलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) भूषण कुमार पाठक ने जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
सीईओ ने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा कार्यों में जुटे कर्मचारियों को बोर्ड के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। अपने दौरे के तहत सीईओ ने पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ठाठरी, पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल चिल्ली, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जक्यास, गवर्नमेंट हाई स्कूल भटौली और गवर्नमेंट हाई स्कूल मलाठ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने जोनल एजुकेशन ऑफिस भट्यास की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। सीईओ ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को एक शांत और अनुकूल माहौल मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने संस्थानों के प्रमुखों से कहा कि परीक्षा प्रणाली की पवित्रता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर जवाबदेही और सतर्कता बेहद जरूरी है। शिक्षा विभाग का यह कदम जिले में परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक पारदर्शिता कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें