फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू में पारा 40 तक पहुंचा, गर्म हवा से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश के आसार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक दिन की राहत के बाद बुधवार को पारे में फिर उछाल आया। जम्मू में तापमान के 40 डिग्री के पास रहने से गर्म हवा से जनजीवन प्रभावित है। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी अधिकांश जगहों पर दिन का पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 30 और 31 मई को कुछ इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाचल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। भीषण गर्मी से बाजार पर भी असर दिख रहा है, जहां दिन के बजाय शाम को लोग अधिक खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं। यहां वीरवार को अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.0, बटोत में 29.1, कटड़ा में 36.8 और भद्रवाह में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 26.6 और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में दिन का पारा 20.6 और गुलमर्ग में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।







चौबीस घंटों में हुई बारिश

श्रीनगर 51.6 (मिलीमीटर)



गुलमर्ग 29.6

पुंछ 27



पहलगाम 20.8

काजीकुंड 23.4



बनिहाल 14.8

भद्रवाह 3.9



बटोत 2.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें