- शिवनगर और उसके आसपास
उधमपुर। शहर के शिव नगर और उसके आसपास के इलाके 22 और 24 जून को चार घंटे के लिए बिजली विभाग की ओर से आपूर्ति बंद रखी जाएगी। यह कटौती बिजली के खंभों से जुड़े कार्यों के चलते की जाएगी। बिजली विभाग की ओर से जारी किए गए नोटिस के तहत सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक देविका रिसीविंग स्टेशन के अधीन पड़ते शिव नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद