फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुबह नौ से दोपहर तीन बजे बिजली बाधित रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से उधमपुर, रियासी और भद्रवाह में 33 केवी के रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन की घोषणा की गई है। इसके तहत सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बिजली के अघोषित कट किए जाएंगे।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर जम्मू की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक 30 और 31 जनवरी को 132, 33 केवी ग्रिड स्टेशन सीला व रियासी से सप्लाई होने वाली 133 केवी लाइन में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक कट रहेगा। इससे पौनी, रामसू, ददुआ, भारख, शिवखोड़ी, तलवाड़ा और साथ लगते क्षेत्र प्रभावित होंगे और बिजली आपूर्ति में आठ मेगावाट का लोड कम होगा, जबकि ग्रिड स्टेशन उधमपुर से सप्लाई होने पाली 33 केवी उधमपुर-1 और आर्मी लाइन की 30 जनवरी को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक कटौती की गई। इससे जखैनी, उधमपुर टाउन, देविका, डेरी फार्म, पट्टी, पंचैरी और साथ लगते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही और लगभग 15 मेगावाट के बोझ में कटौती दर्ज की गई। इसके अलावा एक फरवरी को ग्रिड स्टेशन झझर कोटली ग्रिड स्टेशन से सप्लाई होने वाली 33केवी पैंथल लाइन में सुबह नौ से तीन बजे तक शटडाउन किया जाएगा। इससे पैंथल, सुंदरानी, सुगल घाटी, सेरली व आसपास के इलाकों में बिजली कटौती से चार मेगावाट का लोड कम होगा। 33 केवी खलेनी भद्रवाह लाइन में 30 जनवरी के अलावा एक, चार और छह फरवरी को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी। इससे भाला, भद्रवाह और साथ लगते क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी और 30 मेगावाट का भार कम होगा। जेपीडीसीएल की ओर से निर्धारित शटडाउन निवारक रखरखाव, मरम्मत कार्य, उधमपुर-देविका 33 केवी लाइन के स्थानांतरण और डुलहस्ती-किशनपुर 400 केवी पर चल रहे कार्य के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें