फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश-बर्फबारी से बिजली-पानी संकट गहराया

Tue, 04 Mar 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ बिजली-पानी संकट, सड़क अवरुद्ध होने और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच में बाधाएं आम समस्या बन गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने के बाद सोमवार सुबह से फिर से बारिश और हल्की बर्फबारी हुई। लगभग 1 से 1.5 इंच तक बर्फ जमा हो गई, जिससे कई इलाकों में यातायात बाधित हुआ। बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
पहले से ही बंद पेयजल सप्लाई के कारण लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ रहा है। पाडर, छात्रू, दच्छन और बोंजवा क्षेत्रों में कई जगह पत्थर गिरने और भूस्खलन से संपर्क मार्ग ठप हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें