फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसहमति से भाजपा के लाल चंद डीडीसी अध्यक्ष, जूही उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर-दो से डीडीसी सदस्य लाल चंद को अध्यक्ष और खून से सदस्य जूही मन्हास को सर्वसहमति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया। इस तरह से भाजपा ने दोनों ही सीटों पर कब्जा कर लिया है। डीसी डॉ. पीयूष सिंगला ने प्रक्रिया के बाद दोनों के नाम का एलान किया। वहीं, पार्टी सदस्यों ने हार पहनाकर जीत की बधाई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से सुबह 11 बजे डीडीसी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। साढ़े 11 बजे दो पैंथर्स सदस्यों को छोड़ कर 11 भाजपा और एक निर्दलीय सदस्य कांफ्रेंस हाल में पहुंचे। एडीसी अशोक कुमार ने प्रक्रिया को शुरू करवाया और डीडीसी अध्यक्ष के लिए लाल चंद और उपाध्यक्ष के लिए जूही मन्हास ने फार्म जमा करवाया। डीसी ने आगे की प्रक्रिया पूरी कर सर्वसहमति से लाल चंद को अध्यक्ष और जूही मन्हास को उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। एलान होने के बाद दोनों के समर्थकों ने हार पहना कर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक पवन गुप्ता, पूर्व विधायक आरएस पठानिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया आदि मौजूद रहे।
पैंथर्स पार्टी के दोनों डीडीसी सदस्य रहे नदारद
चुनाव प्रक्रिया में 14 डीडीसी में से 12 ने ही हिस्सा लिया। इनमें 11 भाजपा और एक पंचैरी के निर्दलीय सदस्य जसवीर सिंह भी शामिल रहे। लेकिन पैंथर्स पार्टी के दोनों सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। चुनाव करवाने के लिए नौ डीडीसी सदस्यों का होना जरूरी था। उधमपुर में चुनाव के लिए 12 डीडीसी मौजूद थे। इसलिए सर्वसहमति से प्रक्रिया को पूरा किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैया करवाना रहेगी प्राथमिकता
अध्यक्ष बनने के बाद लाल चंद ने कहा कि वह पहले से ही लोगों की सेवा कर रहे हैं। डीडीसी अध्यक्ष बनने के बाद और जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब सभी मिल कर जिले के विकास के लिए काम करेंगे। गांवों में बहुत समस्याएं हैं, जिन्हें दूर करना है। ग्रामीणों को जरूरत के अनुसार बिजली, पानी, सड़क की सुविधा प्रदान करने के कदम उठाए जाएंगे।
सरपंच, पंच, वीडीसी व डीडीसी के साथ मिलकर करेंगे काम
उपाध्यक्ष जूही मन्हास ने कहा कि अब लोगों की परेशानियों को दूर करना होगा। चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी मिली थी, जिन्हें अब दूर करना है। सरपंच, पंच, वीडीसी और डीडीसी को साथ मिलकर काम करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें