किश्तवाड़। जामा मस्जिद के इमाम मोलवी फारूक अहमद किचलू ने बुधवार को मुस्लिम समुदाय से ईद पर अपने ही घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम जीवित रहेंगे तो फिर से नमाज अदा कर सकते हैं और ईद मना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बनाए रखें, कोविड टीकाकरण अवश्य करवाएं, जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इन दिनों जामा मस्जिद में गिने चुने ही लोग नमाज अदा करने आते हैं, वैसे ही इस बार ईद पर भी करें। सामाजिक दूरी का पालन कर नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर कई अफवाएं फैली हैं, जोकि गलत हैं। जिस प्रकार हमने टीका लगवाया वैसे ही सभी टीका लगवा कर स्वस्थ रहें।