फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी ईदगाह में सुबह 9:30 बजे होगी ईद की नमाज

Tue, 09 Apr 2024 03:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। रमजान का महीना हमें सब्र करना सिखाता है। रमजान का महीना खत्म होने पर हम ईद उल फितर मनाते हैं। ये जानकारी वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर एसडीएम रामनगर रफीक अहमद जराल ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोगों को रमजान का महीना खत्म होने पर मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज सभी मस्जिदों व ईदगाह में अलग-अलग समय पर पढ़ी जाएगी। जामा मस्जिद ईदगाह आदर्श कॉलोनी में ईद की नमाज सुबह 9:30 बजे, सैलातालाब मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, जामा मस्जिद लाटी में सुबह 8 बजे , जामा मस्जिद चिनैनी में सुबह 8 बजे, जामा मस्जिद बसंतगढ़ में सुबह 9 बजे होगी और ईदगाह रामनगर में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसी तरह से जिला की बाकी अन्य मस्जिदों में भी इसी तरह से समय अनुसार नमाज होगी। उन्होंने नमाजियों से मस्जिद या ईदगाह में समय पर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि खासतौर पर उधमपुर में ईदगाह के पास पार्किंग की समस्या है, इसलिए सभी लोग अपने वाहनों को जगह देखकर ही खड़ा करें। इससे किसी को कोई परेशानी न आए। मस्जिद में आने वाले सभी लोग सफाई का खास ख्याल रखें। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से कहा कि आपसी भाईचारे के साथ ईद मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें