रामबन में ईद-की नमाज अदा करते लोग।
रामबन। जिले में ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक उत्साह और उत्सव की भावना के साथ मनाया गया। सबसे ज्यादा भीड़ जामिया मस्जिद शरीफ रामबन, बनिहाल, गूल और बटोटे के ईदगाहों में देखी गई, यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की। नमाजियों ने देयश और प्रदेश की भलाई के लिए दुआ मांगी।
डिप्टी कमिश्नर रामबन बसीर-उल-हक चौधरी ने लोगों को ईद की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर समाज में एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। नागरिक और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मुस्लिम समुदाय को अपनी शुभकामनाएं दीं। हार को सुचारु और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं सहित व्यापक व्यवस्था की थी।
रामबन शहर के अलावा, जामिया मस्जिद मैत्रा, करोल, चंद्रोग, अपर रामबन, बनिहाल, संगलदान, रामसू, उखराल, बटोटे, गूल और राजगढ़ जैसे आसपास के इलाकों में विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई।