आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यार्थियों के लिए मोबाइल लाइब्रेरी की शुभारंभ किया गया, जिसे विद्यालय के प्राध्यापक संजीव कुमार ने उपप्राध्यपकों और वरिष्ठ शिक्षकों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण विद्यालय में अध्ययन और अध्यापन का कार्य बाधित हुआ है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऑनलाइन माध्यम से संचालित कक्षाओं का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर ना पड़े, इसी ध्यान में रखते हुए आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर की तरफ से मोबाइल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है।
मोबाइल लाइब्रेरी अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चलेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण विद्यालय में ऑफलाइन शिक्षा स्थगित है जबकि ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई और बेहतर एवं प्रभावी हो और वह पुस्तकों से दूर न रहें, इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने मोबाइल लाइब्रेरी का प्रबंध किया है।