फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीश शर्मा अध्यक्ष, सुदर्शन डोगरा मंत्री मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से वीरवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की इकाई का गठन किया गया। इस दौरान एबीवीपी उधमपुर के नगर मंत्री हरदीप जम्वाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान मुनीश शर्मा को अध्यक्ष और सुदर्शन डोगरा को मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अभिषेक सिंह, वरुण शर्मा, सांबिका शर्मा एवं अंकिता को उपाध्यक्ष, बलवान कुमार, सतपाल कुमार, शिल्पा सिंह और दिव्य अख्तर को सह मंत्री बनाया गया है। वरुण ठाकुर को विकासार्थ विद्यार्थी (एसएफडी) आयाम का संयोजक और पवन जम्वाल, तन्वी गुप्ता और कल्पना पंडिता को विकासार्थ विद्यार्थी (एसएफडी) आयाम का सह संयोजक बनाया गया। सूर्यकांत को सेवार्थ विद्यार्थी (एसएफएस) आयाम का संयोजक और मोहित कुमार, अंशिका खजूरिया, याशिका खजूरिया को सेवार्थ विद्यार्थी (एसएफएस) आयाम का सह संयोजक बनाया गया। संजय भगत को मीडिया संयोजक और दिवानिका वर्मा, निशांत सलारिया को मीडिया सह संयोजक बनाया गया।
सुभाष कुमार को सोशल मीडिया संयोजक, जीवन सिंह, नरेश कुमार और गौरव कुमार को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया। कार्यकारी परिषद् सदस्यों में अंजली मनकोटिया, अखिल कुमार, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, राकेश कुमार, कुलबीर सिंह, सुनील कुमार, दीपक कुमार, सुमीत शर्मा, संजीव कुमार एवं राकेश कुमार को शामिल किया गया। इस मौके पर उधमपुर नगर सह मंत्री गगन शर्मा एवं जिला स्पोर्ट्स इंचार्ज केवल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें