उधमपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) उधमपुर ने जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) के जिला स्टार्टअप सेल के साथ करार किया। एमओयू पर जिला नोडल अधिकारी जेकेईडीआई उधमपुर यशपाल और कॉलेज की संस्थागत नवाचार परिषद (आईआईसी) के अध्यक्ष प्रो. राकेश सिंह ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार वर्मा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य कॉलेज में उद्यमिता विकास और स्टार्ट-अप से संबंधित सेवाओं के लिए एक व्यापक ढांचा स्थापित करना है। इस सहयोग के अंतर्गत जेकेईडीआई अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, कौशल विकास कार्यशालाएं, व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र, मेंटरशिप पहल और इनक्यूबेशन समर्थन प्रदान करेगा। इससे छात्रों को सरकारी योजनाओं, स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र और उद्यम प्रबंधन की जानकारी मिलेगी। माैके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर, आईआईसी उपाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह, आईआईसी संयोजक प्रो. काकू राम तथा जेकेईडीआई से मीनाक्षी शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। संवाद