फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में रविवार सुबह करीब 10 बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की ओर से पहले ही एक पत्र जारी किया गया था जिसमें किसी लाइन पर मरम्मत व तकनीकी कार्य के चलते बिजली कटौती की सूचना दी गई थी। इसी क्रम में रविवार को निर्धारित समय तक बिजली सप्लाई बंद रखी गई। बिजली गुल रहने से घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की बिजली कटौती से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि ठंड के मौसम में जनता को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें