फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 54 लाख से बनेंगे दो अतिरिक्त क्लास रूम, छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी हाई स्कूल लांदर में यूटी कैपेक्स बजट के तहत जल्द ही दो अतिरिक्त कक्षा कमरों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इनके बनने से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पेश आने वाली कमरों की तंगी से काफी राहत मिलेगी।

स्कूल में अतिरिक्त कक्ष बनाने का काम लोक निर्माण विभाग करेगा। इसके लिए 54.29 लाख का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका आगे का काम भी जल्द ही पूरा किया जाएगा।

वहीं इसको लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्कूल और इसमें पढ़ने वाले बच्चों के लिए काफी राहत की बात है। खासकर दूर दराज के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में इस तरह की सुविधाओं की काफी ज्यादा जरूरत है। आमतौर पर कमरों की कमी और जगहों की तंगी के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी शमशेर सिंह, राधे श्याम, सुरिन्दर कुमार तथा नीरज ठाकुर व अन्य ने बताया कि हाई स्कूल में गांव के कई बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं लेकिन यहां कमरों की कमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एईई रोहित गुप्ता का कहना था कि स्कूल में अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया के बाद आगे का काम भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें