-एबीवीपी की मांग पर जिला उपायुक्त ने जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल किश्तवाड़ में इसी वर्ष से कॉमर्स की कक्षाएं शुरू होंगी। इसे लेकर जिला उपायुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला उपायुक्त डॉ. देवांश यादव से मिलकर कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने की मांग की। इस पर जिला उपायुक्त ने देर शाम को इसी वर्ष से स्कूल में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी कर दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरके वशिष्ठ को साथ लेकर स्कूल जाकर प्रिंसिपल कृष्ण लाल सहित बच्चों के समक्ष इसकी घोषणा भी कर दी। जिला उपायुक्त ने कहा कि नए शिक्षकों के आने तक मौजूद शिक्षकों से ही काम लिया जाएगा।