चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित प्रसिद्ध गुप्तेश्वर छोटा अमरनाथ गुफा में चोरों ने सेंध लगाई है। चोर दानपात्र तोड़कर नकदी और ट्रंक तोड़कर सामान ले गए हैं। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
पुजारी ने बताया कि मंगलवार सुबह वह गुफा में पहुंचे तो अंदर पड़ा दानपात्र और ट्रंक टूटा हुआ था। नकदी और सामान चोरी था। गुफा कमेटी के सदस्यों ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी। सदस्यों ने बताया कि चोर करीब 30 हजार से ज्यादा नकदी और सामान ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांचशुरू कर दी गई है।