फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता को लेकर फैलाई जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज मजालता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शीतकालीन शिविर के तीसरे दिन महत्वपूर्ण योजनाओं और शिक्षा ऋणों पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता के बारे में बताना था।
विज्ञापन

जागरूकता सत्र का संचालन जम्मू-कश्मीर बैंक के प्रबंधक राजेश मोहन दत्त ने किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं और शिक्षा ऋण प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, ब्याज लाभ और शिक्षा ऋण से संबंधित पुनर्भुगतान विकल्प के बारे में बताया और छात्रों को शैक्षणिक भविष्य की प्रभावी योजना बनाने में मार्गदर्शन दिया। प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी शर्मा ने युवाओं में वित्तीय साक्षरता और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। ईशा रानी ने कार्यक्रम का संचालन और प्रोफेसर नरेश ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने समन्वय किया। एनएसएस संकाय समिति के सदस्य प्रो. नरेश कुमार, प्रो. सुरेश और प्रो. अब्बास ने सफल संचालन में अपना सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें