फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टीन के शेड में हो रही पढ़ाई स्कूल की दुर्दशा पर जताई चिंता

Wed, 19 Feb 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने शहीद कांस्टेबल शब्बीर अहमद मिडिल स्कूल शिव नगर के जर्जर हालात और बच्चों की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन कमेटी शिव नगर ने उन्हें स्कूल की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि बच्चों को खुले आसमान के नीचे टीन के शेड में पढ़ने को मजबूर किया जा रहा है।

मगोत्रा ने बताया कि यह स्कूल 40 साल से भी अधिक पुराना है

और इसकी हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। स्कूल में सिर्फ एक कमरा है, जिसमें स्टाफ बैठता है और मिड-डे मील बनाया जाता है। बच्चों को खुले मैदान में लोहे के टीन के शेड के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे सर्दी, गर्मी और बारिश में उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं। स्कूल का स्थान जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर है, फिर भी प्रशासन ने अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन


मगोत्रा ने बताया कि स्कूल की जमीन को लेकर आर्मी और स्कूल प्रशासन के बीच विवाद था, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार स्कूल को 2 कनाल से अधिक भूमि का अधिकार प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें