पौनी। स्थानीय राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को फेयरवेल पार्टी दी गई।
इस दौरान छात्र तनिश शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और छात्रा दीपिका शर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया। पार्टी के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी पंजाबी गानों पर जमकर डांस किया। इस दौरान सभी विद्यार्थी जमकर नाचे। स्कूल के प्रिंसिपल सूरज प्रकाश खजूरिया ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को बिना चिंता के पेपर देने को कहा। इस मौके पर स्कूल के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।