फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पहले मैच में माहौर ने रियासी क्लब को हराकर जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
रियासी में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम से हुई,स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्र - फोटो : रियासी में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम से हुई,स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को विंटर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले मैच में माहौर ने रियासी क्लब को हराकर जीत हासिल की
विज्ञापन

बुधवार को पहला मैच यंगस्टर क्लब रियासी और माहौर के बीच खेला गया। रियासी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज हिमांशु चंदन ने 56 व गौरव खजूरिया ने 42 रन बनाए। माहौर की ओर से गेंदबाज मोहम्मद वसीम, इम्तियाज भट्ट और जाहिद मलिक ने एक एक और आसिफ मलिक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए माहौर की टीम ने 18.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 165 रन बना दिए। सात विकेट से जीत हासिल करने वाली माहौर के बल्लेबाज आफताब मलिक ने नाबाद 71, जबकि आसिफ मलिक ने 42 रनों की पारी खेली। रियासी के गेंदबाज सचिन शर्मा ने दो और साहिल ने एक विकेट लिया। आसिफ मलिक को उनके आल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। इससे पहले एसएसपी परमवीर सिंह ने प्रतियोगिता के पहले मैच में खेलने वाली दोनों टीमों के बीच टॉस करवा कर मैच की शुरुआत करवाई। उनके साथ एएसपी इफ्तिखार अहमद, डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह, एसएचओ रंजीत सिंह राव, बार एसोसिएशन के प्रधान पवन देव सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू ठाकुर, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता से पहले स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। फाइनल मैच जीतने वाली टीम को तीन लाख और उपविजेता टीम को दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें