फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बागनकोट-चसाना मार्ग पर नाले में पलटी ईको कार, चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बागनकोट में शनिवार सुबह ईको कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया है। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोटें नहीं आईं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ईको वाहन चालक बागनकोट से चसाना की ओर जा रहा था। मोड़ पर चालक अचानक गति पर नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण कार सड़क से फिसलकर सीधे नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें