फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुर्गा पूजा पंडाल में रोजाना हो रही दिव्य आरती, सुबह-शाम गूंज रहे मां के जयकारे

विज्ञापन
मां के जयकारे लगाते श्रद्धालु व स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में मुख्य श्रीधर चौक में चैत्र नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में मां के भक्तों का उत्साह चरम पर है। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भक्ति भाव से आराधना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह और शाम होने वाली दिव्य आरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। दुर्गा पूजा पंडाल में माता की ज्योत जलाकर विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। भक्ति संगीत और मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बड़ी संख्या में भक्तजन मां के दर्शन कर आरती में शामिल हो रहे हैं। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है। स्थानीय स्वयंसेवकों और दुर्गा समिति के सदस्यों की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भव्य मूर्तियां, रंगीन रोशनी और फूलों की साज-सज्जा से पंडाल की शोभा देखते ही बन रही है। कई स्थानों पर देवी भागवत कथा, भजन संध्या और भव्य झांकियों का आयोजन भी किया जा रहा है। नगर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। वीरवार को भी पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। इस इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के प्रधान दीपक परोच, सदस्य विनय हीरा, निगम अरोड़ा, राजिंदर हीरा, राहुल गंडोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें