फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीएसपी ने यात्री वाहन चालकों को ओवर लोडिंग न करने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। डीएसपी ट्रैफिक जतिंद्र सिंह ने मिनी बस यूनिय, बस यूनियन, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व यात्री वाहन चालकों के साथ बैठक कर उन्हें ओवरलोडिंग न करने की हिदायत दी है। यूनियन के सदस्यों व वाहन चालकों ने उन्हें दरपेश समस्याओं से अवगत कराया। डीएसपी ने उनकी समस्याएं जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएसपी ने यात्री वाहन चालकों को निर्देश दिया कि वे वाहनों के शीशों पर कोई भी चालक किसी तरह के स्टिकर नहीं लगाए। इससे वाहन दुर्घटना का शिकार भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले है इसमें किसी तरह की भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया गया है। गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चालकों को दो टूक कहा, शराब व अन्य नशा करके वाहन न चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें