फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने घर में घुसकर बरपाया कहर

Tue, 09 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाद्रवाह
विज्ञापन
विज्ञापन
भाला थाना क्षेत्र के भठौली गांव में रविवार की रात को तीन लोग एक घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे भद्रवाह के एसएचओ भद्रवाह जतिद्रं सिंह संब्याल ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते तीन लोग शराब के नशे में निहाल चंद के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इस हमले में निहाल चंद, उसकी पत्नी शकुंतला देवी और बेटा चैन सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया। कुछ ही देर में शकुंतला की मौत हो गई और पिता-पुत्र का इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपी राम कुमार और संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सगे भाई हैं। इसके अलावा तीसरे आरोपी मुकेश कुमार की तलाश की जा रही है। इधर पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें