चिनैनी। चिनैनी के मिडिल स्कूल चज्ज में बुधवार को आईसीडीएस विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
आईसीडीएस की सुपरवाइजर नीतू शर्मा कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने संगोष्ठी के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा करने के दौरान कई तरह की बीमारियां फैल जाती हैं और यह बीमारियां जानलेवा साबित होती हैं। ऐसे में नशे से दूर रहें और इसको लेकर गांव-गांव व घर-घर में अभियान चलाएं। इस दौरान स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्हें भी नशा मुक्ति अभियान में अपना सहयोग देने के लिए कहा गया ताकि क्षेत्र में नशा मुक्त किया जा सके।