उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्कर रफीक अहमद निवासी हाजी बस्ती (सैनिक कॉलोनी, जम्मू) की 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त कर लिया है। यह कुर्की पुलिस स्टेशन रेहंबल में दर्ज एफआईआर के संबंध में की गई है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अवैध मादक पदार्थों के व्यापार से प्राप्त धन से मकान खरीदा था। संवाद