उधमपुर। लंबे समय से फरार आरोपी राकेश कुमार को 105 किलो अफीम तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। रेहंबल पुलिस अब नशे के नेटवर्क की जड़ों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस बिश्नाह (जम्मू) के रहने वाले से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और अवैध धंधे में जम्मू संभाग के और कौन से लोग शामिल हैं। एसएचओ पुरुषोत्तम के अनुसार आरोपी पिछले ढाई साल से पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था। संवाद