उधमपुर। चिनैनी पुलिस ने अवैध शराब के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शाम लाल निवासी नगुलता के रूप में हुई है। टीम एनएच-44 स्थित नाका प्वाइंट मोटर शेड पर मौजूद थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका। जांच करने पर उससे जेके स्पेशल व्हिस्की की 50 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की गई।