उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्कर की एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को एनडीपीएस के तहत जब्त किया है। आरोपी अमजद हुसैन निवासी हाउसिंग कॉलोनी है। उसे पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था और जिला जेल किश्तवाड़ में रखा गया था। वित्तीय जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी द्वारा अर्जित संपत्ति नशीले पदार्थों के व्यापार से प्राप्त आय से अर्जित की गई थी। उधमपुर हाउसिंग कॉलोनी में स्थित मकान और एक कनाल नौ मरला जमीन को कुर्क किया गया है। इस कार्रवाई के साथ जब्त की गई संपत्ति की राशि 3.10 करोड़ हो गई है। संवाद