चिनैनी। पुलिस ने शुक्रवार को नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुशर्रफ उर्फ रेंबो निवासी वार्ड 4 चिनैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अवैध नशीली दवाओं की गतिविधियों में शामिल रहा है। जिले के स्थानीय लोगों को नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने के आरोप में नशा तस्कर के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं। संवाद