पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी।
उधमपुर। चौकी रौन दोमेल की पुलिस टीम ने मंगलवार को एक व्यक्ति को 5.81 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना उधमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक तवी पुल के पास गश्त करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका। वह उधमपुर से क्रोवा जगानू की ओर पैदल आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर वह पीछे की ओर मुड़ गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे हेरोइन बरामद हुई। आरोपी अरुण चौधरी निवासी क्रोवा उधमपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद