फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा तस्कर को पुलिस हिरासत से 15 दिनों के न्यायिक रिमांड पर भेजा

Thu, 16 Jan 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग काॅलोनी से 7.83 ग्राम हेरोइन के साथ किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

उधमपुर। पुलिस थाना उधमपुर के तहत बीते शुक्रवार को हाउसिंग काॅलोनी में पेट्रोलिंग के दौरान हेरोइन के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पूछताछ के चलते आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया था। आरोपी की पहचान अजहर चंदेल निवासी हासिल काॅलोनी के रूप में हुई है।
पुलिस रिमांड खत्म होने पर जाचं अधिकारी पीएसआई ममता कुमारी आरोपी की न्यायिक रिमांड की मांग की थी जो पुलिस हिरासत में है। उसे अदालत में पेश किया गया है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध करने में शामिल है, क्योंकि उसके कब्जे से 7.83 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी की ओर से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजुरिया उपस्थित हुए। आरोपी को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट उधमपुर की अदालत द्वारा 11 जनवरी को दी गई पिछली रिमांड के तहत पुलिस हिरासत में है जोकि 14 समाप्त को समाप्त हो गई। कोर्ट ने कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती हैं और जांच प्रारंभिक चरण में है। इसलिए न्यायिक रिमांड की प्रार्थना स्वीकार की जाती है और आरोपी को 15 दिनों की अवधि के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।
विज्ञापन

आरोपी 28 जनवरी तक की अवधि के दौरान जिला जेल उधमपुर में रहेगा और इसकी समाप्ति के बाद उसे अगले आदेश के लिए सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें