फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन के संगलदान क्षेत्र में डंपर खाई में गिरा<bha>;</bha> चालक की मौत, सहायक घायल

Mon, 25 Mar 2024 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। संगलदान-बराला लिंक रोड पर रविवार तड़के कुलचोच के पास एक डंपर खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संगलदान से बराला की ओर जा रहा डंपर (जेके21जी-8088) कुलचोच, बराला संगलदान में 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मृतकों और घायलों को पीएचसी संगलदान पहुंचाया। मृतक चालक की पहचान सुरिंदर सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी हरूग धर्मकुंड और घायल कंडक्टर की पहचान राम प्रसाद पुत्र मुंशी राम निवासी मंझला बंधन संगलदान के रूप हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें