भद्रवाह। भद्रवाह-डोडा रोड पर डंपर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान सलाम दीन पुत्र शबाज खान निवासी बरहसला तहसील डोडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद को साढे़ तीन बजे सेनाई भाला के समीप बिना नंबर का डंपर अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गया। हादसमें में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू की दी।