फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेज बारिश से कॉलेज मार्ग का नाला उफान पर, छात्रों का आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पौनी की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले को पार करने के लिए बनी पुली के ऊपर से नाले का पानी उफान पर है, पानी का बहाव तेज होने से कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नाले में पानी का स्तर बढ़ने के कारण विद्यार्थियों के लिए सामान्य मार्ग से आवागमन करना जोखिम भरा हो गया है। ऐसे में उन्हें कॉलेज पहुंचने के लिए लगभग पांच किलोमीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं, लोगों ने बारिश के दौरान उफनते नाले को पार न करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें