फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली सरकारों ने जम्मू-कश्मीर की अनदेखी की : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से शनिवार को वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर का विकास केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। इससे पहले बीती सरकारों ने राज्य की पूरी तरह से अनदेखी की है। इसकी क्या वजह रही होगी कि जम्मू से कश्मीर ट्रेन पहुंचने को लेकर 50 वर्ष से ज्यादा का समय लग गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मगर वर्ष 1971-1972 में जम्मू में ट्रेन पहुंची थी परंतु उसके बाद बीती सरकारों ने ट्रेन को कश्मीर तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से अनदेखी की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर विकास को लेकर लगातार अग्रसर है। जम्मू संभाग में तीन-तीन मेडिकल कालेज हैं। जम्मू कश्मीर में विकास इस तरह से हो रहा है कि जारी वर्ष में 2 करोड़ के करीब पर्यटक पहुंचे, वहीं एक करोड़ के करीब श्रद्धालु भी मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ही जम्मू कश्मीर को कई तोहफे मिले हैं, जिनमें आईआईटी, आईआईएम, एम्स, सिक्स लेन कॉरिडोर, दो-दो वंदे भारत ट्रेन, औद्योगिक पार्क आदि प्रमुख हैं।
पर्यटनों स्थलों का कायाकल्प जारी है : एलजी
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है और जम्मू कश्मीर में विकास की धारा बह रही है। पर्यटन स्थलों का कायाकल्प लगातार जारी है। आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए लोगों के बीच विश्वास भाईचारा महत्वपूर्ण है। जम्मू कश्मीर की आध्यात्मिक विरासत को मिशन के रूप में पुष्पित तथा फलवित करने की कोशिश जारी है। जिससे विकास के मामले में जम्मू कश्मीर को अग्रणी राज्य बनाया बना सके। इस मौके पर रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डीआईजी उधमपुर- रियासी रेंज सुलेमान चौधरी, डीसी रियासी विशेष पाल महाजन, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग, श्राइन बोर्ड प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदू, उपाध्यक्ष अजय बडू, डीडीसी, बीडीसी, सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक तथा श्रद्धालु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वही कटड़ा के श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से ट्रेन को तय समय 11:00 बजे रवाना होना था परंतु किसी कारणवश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनारस में रोड शो के दौरान दोपहर 12:12 पर वर्चुअल मोड़ पर हरी झंडी दिखाई गई।


ट्रेन में स्कूली बच्चों ने किया सफर, दिखे उत्साहित
कटड़ा। धर्मनगरी से शनिवार को कटड़ा से दिल्ली रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन में स्कूल के बच्चे भी सवार हुए। इससे उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन में हम पहली बार बैठे हैं और जम्मू तक हमे जाना हैं। उसके उपरांत वापस कटड़ा आना है। ऐसे तो इस ट्रेन मे दिल्ली तक का सफर फ्री है, मगर हम जम्मू तक ही इसका सफर करेंगे। दूसरी ओर देशभर से दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं दलीप कुमार, मनोज कुमार, बीना देवी और मोनिका का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली से कटड़ा के बीच दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चला कर श्रद्धालुओं को नववर्ष का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें