फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर पलटने से एक दर्जन यात्री जख्मी

Thu, 25 Aug 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामबन
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
चंद्रकोट के पास बूम इलाके में मेटाडोर पलटने से एक दर्जन से अधिक सवारियों को चोटें आई हैं। इनमें से एक को जिला अस्पताल रामबन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेटाडोर नंबर जेके 19-1307 बुधवार की शाम करीब पौने आठ बजे बटोत से सवारियों को लेकर रामबन की ओर आ रही थी। बूम चंद्रकोट में पहुंचने पर चालक का मेटाडोर से नियंत्रण खो गया।
विज्ञापन


इसके चलते मेटाडोर बीच सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। सभी बचाने के लिए चिल्लाने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सवारियों को निकाला। हादसे में एक दर्जन से अधिक सवारियों को हलकी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि एक को जिला अस्पताल रामबन में ले जाया गया है। बाकी को मामूली चोटें आई हैं और वह घटनास्थल से ही सीधे घरों की ओर चले गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें