फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोर टू डोर सेवा डेढ़ माह से बंद, वार्ड तीन में लगे कचरे के ढेर

Tue, 21 Jan 2025 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड नंबर तीन स्थित आदर्श कॉलोनी से पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग व एमएच चौक की ओर जाने वाले शॉर्टकट रास्ते पर कचरे के ढेर लग गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति डेढ़ महीने से डोर टू डोर सेवा बंद होने के चलते हुई है। लोग घर से निकलने वाला कचरा मार्ग पर फेंक देते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जहां डेढ़ महीने से शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों के घरों से कचरा उठाने के लिए नगर परिषद की ओर से शुरू की गई डोर टू डोर कचरा उठाने की सेवा बंद होने से जहां एक तरफ लोग काफी परेशान है तो वहीं कचरे के अंबार लगने शुरू हो गए है। लेकिन नगर परिषद की ओर से डोर टू डोर सेवा को दोबारा से शुरू करने के सारे प्रयास विफल साबित हो रहे है।

कैसे कचरा मुक्त होगा शहर
जिस तरह से नगर परिषद पर शहर की साफ सफाई का जिम्मा है उसके चलते शहर में कचरे के ढेर नहीं लगने चाहिए। लेकिन शहर में डोर टू डोर सेवा बंद होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अगर ऐसे ही शहर के विभिन्न जगहाें पर कचरे के ढेर लगे रहेंगे तो फिर शहर कचरा मुक्त कैसे बनेगा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी आकाश कुमार का कहना था कि वार्ड में जहां पर कचरे का अंबार लगा हुआ है हालांकि सफाई कर्मचारी कचरा उठाने के लिए आता है। लेकिन लोगों द्वारा डोर टू डोर सेवा बंद होने के कारण कचरा फेंका जा रहा है। जिस कारण कचरे के अंबार इस कदर बढ़ रहा है कि वार्ड से पुराने हाइवे व एमएच चौक की ओर जाने के लिए बनाई गई सीढि़यां भी मौजूदा समय में कचरे से भर गई है।

स्थानीय निवासी निखिल कुमार का कहना था कि कचरे का अंबार लगने के चलते अब लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है। क्योंकि इस मार्ग पर कचरे के अंबार से उठने वाली गंदी बदबू से लोग अब इस रास्ते का इस्तेमाल कम ही कर रहे है। जिसके चलते लोग अब लंबा रास्ता तय करके पुराने हाइवे व एमएच चौक पर आ जा रहे है।

स्थानीय निवासी राजेश कुमार का कहना था कि जिस मार्ग पर कचरे के अंबार लगे हुए है वहां पर लोगों के घर भी है जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हाेंने कहा कि अगर नगर परिषद की ओर से एक बार अभियान चलाकर सफाई करवाई जाए तो क्षेत्र साफ हो सकता है।

स्थानीय निवासी गौरव का कहना था कि जिस तरह से कचरे का अंबार लगा हुआ है उसके चलते क्षेत्र की सुंदरता पर भी ग्रहण लगा हुआ है। क्योंकि पुराने हाइवे से आने जाने वाले लोग इस कचरे के अंबार को देखते है। उन्होंने नगर परिषद से जल्द से जल्द इस क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर कचरे को उठाने की मांग की है। ताकि आने जाने वाले राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगाें को भी राहत मिल सके।


वार्ड में सफाई कर्मचारी को तैनात किया गया है। वह रोजाना क्षेत्र में सफाई करता है। लेकिन लोग वहां पर कचरा फेंक देते है। इसके चलते मौजूदा समय में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जल्द ही क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को साफ करवा दिया जाएगा। डोर टू डोर सेवा को जल्द बहाल करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में डोर टू डोर सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-राजेंद्र ढींगरा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें