फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भारत रंग महोत्सव में डोगरी नाटक जसमा का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के मात्रिका ऑडिटोरियम में 25वें भारत रंग महोत्सव के समापन पर डोगरी नाटक जसमा का मंचन किया गया। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग द्वारा प्रस्तुत नाटक प्रसिद्ध लोककथा पर आधारित है, जिसका डोगरी रूपांतरण दिवंगत कवि रतन ने किया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नाटकों से डुग्गर क्षेत्र की लोक परंपराओं को वैश्विक पहचान मिलेगी। नाटक का सह-निर्देशन डॉ. अभिषेक भारती और अपर्णा कोहली ने किया, जबकि संगीत विशाल पंडिता ने दिया। इस अवसर पर क्लस्टर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार अंकुर महाजन, प्रो. केएस चंद्रशेखर और विभिन्न विभागों के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। 228 भाषाओं वाली वैश्विक प्रतियोगिता में जसमा का चयन डोगरी संस्कृति के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें